देश

Gonda Train Accident: रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच का दिया आदेश, मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

Gonda Train Accident: गोंडा में रेल हादसे पर रेल मंत्रालय ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे के लिए घोषणा की गई है। बता दें कि गोंडा में गुरुवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई कोच बेपटरी हो गए।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Gonda Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को हुए रेल हादसे पर रेलवे ने संज्ञान लिया है और रेल हादसे की जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही सीआरएस पूछताछ का आदेश दिया गया है। रेलवे ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

बता दें कि सीआरएस जांच रेलवे उच्च स्तरीय जांच है। कहा जा रहा है कि गोंडा में हुए रेल हादसे में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने धमाके की आवाज सुनी थी। इसलिए, रेलवे ने इस हादसे की जांच में सीआरएस जांच का आदेश दिया है।

मुआवजे की घोषणा

इसके अलावा रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

गोंडा में हुआ हादसा

बता दें कि गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन के कई डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की खबर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रदेश के राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि हादसे में 20 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा करीब 40 सदस्यीय मेडिकल टीम और 15 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article