रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने आज ओडिशा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 300+ स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को ओडिशा से दो नयी ट्रेन सेवाओं-ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस और पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस की शुरुआत करेंगे।

ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज ओडिशा दौरे पर हैं, जहां वह भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के लिए रेलवे की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। दौरे के दौरान वह पुरी–कोरापुट एक्सप्रेस और ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पुरी और ब्रह्मपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल होंगे।

ashwini vaishnaw PTI

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed