देश

'रेल मंत्री, रील मंत्री बन गए हैं', झारखंड रेल हादसे के बाद विपक्षी नेताओं के निशाने पर आए अश्विनी वैष्णव

Jharkhand Rail Accident: शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बढ़ती रेल दुर्घटनाओं पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'रेल हादसों में अब तक इतनी मौतें हो चुकी हैं लेकिन किसी जवाबदेही तय नहीं हुई है। मुझे लगता है कि आज के हादसे से भी कुछ नहीं बदलेगा। मुआवजे की घोषणा हो जाएगी।

Image

विपक्षी नेताओं के निशाने पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

Photo : PTI

Jharkhand Rail Accident: झारखंड में मंगलवार को हुई रेल दुर्घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए। इस रेल हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। रेलवे ने मृतक के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रेन हादसों पर यह सरकार रिकॉर्ड बनाना चाहती है। यह सरकार पेपर लीक पर पहले ही रिकॉर्ड बना चुकी है, अब रेल दुर्घटनाओं की बारी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस तरह के हादसे भविष्य में न हों, इसे रोकने के लिए उसे कदम उठाने चाहिए।

ममता ने पूछा-क्या यही सुशासन है?

हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बार-बार हो रही रेल दुर्घटनाओं के लिए किसी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। ममता ने X पर कहा, 'मैं गंभीरतापूर्वक पूछती हूं, क्या यही सुशासन है? हर सप्ताह इस तरह के हादसे डरा रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर मौत और घायल होने का सिलसिला जारी है। हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? क्या भारत सरकार की लापरवाही पर विराम लगेगा?'

सरकार के रवैये पर सवाल उठाए

शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बढ़ती रेल दुर्घटनाओं पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'रेल हादसों में अब तक इतनी मौतें हो चुकी हैं लेकिन किसी जवाबदेही तय नहीं हुई है। मुझे लगता है कि आज के हादसे से भी कुछ नहीं बदलेगा। मुआवजे की घोषणा हो जाएगी, जांच का वादा होगा और इसके बाद पीआर इंस्टाग्राम रील बनेगा।' चतुर्वेदी ने रेल मंत्री पर निशाना साधा और उन्हें 'रील मंत्री' बताया। ट्रेनों में भारी भीड़ के लिए उन्होंने सरकार की आलोचना की और कहा कि लोग ट्रेनों के टॉयलेट में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं लेकिन इस पर सरकार को शर्मिंदगी महसूस नहीं होती।

वैष्णव की जवाबदेही शून्य है-सुष्मिता

तृणमूल कांग्रेस के नेता सुष्मिता देव एवं सागरिका घोष ने रेल मंत्री को जवाबेदह न होने का आरोप लगाया। देव ने कहा कि 'रेल दुर्घटना अब सामान्य बात हो गई है। अश्विनी वैष्णव की जवाबदेही शून्य है। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?