'झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों को प्लीज करें सपोर्ट', राहुल गांधी बोले- ध्वस्त हो गया हमारा एजुकेशन सिस्टम

Jharkhand Students Protest: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ​झारखंड के छात्र अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

Jharkhand Students Protest: जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम ढह गया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: Congress)

राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा, ''झारखंड के छात्र अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्लीज उनको सपोर्ट करें।''

End of Feed