Rahul Gandhi: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ा यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अभी कर्नाटक (Karnataka) में है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में मौजूदा शासन को 40 प्रतिशत कमीशन सरकार कहा जाता है, क्योंकि यहां कोई भी काम इसे भुगतान करके किया जा सकता है। बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार को एससी और एसटी विरोधी बताया। साथ ही ये आरोप भी लगाया कि इन समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचारों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
कर्नाटक की बीजेपी सरकार एससी और एसटी विरोधी- राहुल गांधी
UP PET फॉर्म - 37 लाखखाली पद - गिनती के!इन युवाओं को सालाना 2 करोड़ रोज़गार का झांसा दिया गया था, लेकिन इस तस्वी… t.co/NvNL1MygXl
— ANI (@ANI) Oct 15, 2022
बीजेपी और पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हमला
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ओर से हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने के नारे को पूरा ना करने पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में 45 सालों में अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी है। पीएम मोदी ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। वे नौकरियां कहां गईं? करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं।
साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि कर्नाटक में 2.5 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? अगर आप पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो आप 80 लाख रुपए देकर बन सकते हैं। अगर आपके पास पैसा है तो आप कर्नाटक में सरकारी नौकरी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पैसा नहीं है, तो आप जीवन भर बेरोजगार रह सकते हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ पदयात्रा में मौजूद रहे। अपने गृह राज्य में आज पहली खड़गे इस यात्रा में भाग लिया। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था और 21 दिन में 511 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 20 अक्टूबर को राज्य में ये यात्रा संपन्ना होगी।
