'संविधान को खत्म करने का प्रस्ताव रख रही भाजपा...'; जर्मनी से राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर एक और हमला

Rahul Gandhi in Germany: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जा किया जा रहा है। हमारी खुफिया एजेंसियां, ईडी और सीबीआई को हथियार बना दिया गया है। ईडी और सीबीआई के पास भाजपा के खिलाफ एक भी मामले नहीं हैं।

Rahul Gandhi in Germany: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संस्थागत व्यवस्था पर 'कब्जा' कर रही है, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली पर सीधा 'हमला' करार दिया।

Rahul Gandhi in Germany

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

केंद्र सरकार पर बरसे राहुल

जर्मनी के बर्लिन में स्थित हर्टी स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र ने जांच एजेंसियों को 'हथियार' बना दिया है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि देश में एक तरह का क्विड प्रो क्वो (Quid Pro Quo) चल रहा है, जिसमें कारोबारी विपक्षी दलों के बजाय भाजपा को आर्थिक समर्थन देने के लिए मजबूर किए जाते हैं। दरअसल, क्विड प्रो क्वो का मतलब 'कुछ के बदले कुछ' होता है।

End of Feed