देश

गांधी-वाड्रा परिवार में बजने वाली है शहनाई! प्रियंका के लाडले ने की सगाई, जानें रेहान ने किसे दिया दिल

कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान ने अपनी गर्लफ्रैंड अवीवा बेस से सगाई कर ली है। दोनों ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में राजस्थान में अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया।

Image

प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई। फोटो- (शोसल मीडिया)

गांधी-वाड्रा परिवार में जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने सगाई कर ली है। रेहान की सगाई दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग के साथ हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बीते सात सालों से रिश्ते में थे और अब उन्होंने प्यार को रिश्तेदारी में बदलने की ठानी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों पिछले कई वर्षों से दोस्त रहे हैं। सूत्रों ने यह बताया कि इस जोड़े ने एक समारोह में सगाई कर ली और फिलहाल परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान में हैं। इससे पहले,प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को रणथंभौर पहुंचीं थीं।

क्या करते हैं रेहान

रेहान वाड्रा (who is Raihan Vadra) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी संतान हैं। उनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। रेहान 25 साल के हैं और उनकी बहन मिराया 23 साल की हैं। दोनों कई बार चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए हैं। रेहान आमतौर पर सार्वजनिक और राजनीतिक सुर्खियों से दूर ही रहते हैं। रेहान वाड्रा की रुचि राजनीति नहीं,बल्कि कला की ओर है। वह एक इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट के तौर पर सक्रिय हैं और इस क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं।

रेहान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसके बाद उन्होंने देहरादून से शिक्षा हासिल की और उच्च शिक्षा के लिए लंदन चले गए। लंदन में उन्होंने SOAS यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री पूरी की है।

अवीवा बेग कौन हैं? (Who is Aviva Baig)

वहीं, रेहान की होने वाली दुल्हन अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की पढ़ाई की। पेशेवर तौर पर अवीवा एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसके अलावा वह फोटोग्राफी और प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं। खेल जगत से भी अवीवा का खास नाता रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह राष्ट्रीय स्तर की पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article