'पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाऊंगा दायित्व', प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को औपचारिक रूप से शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और वह पूरी ईमानदारी, विनम्रता व जिम्मेदारी के साथ अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

Pralhad Joshi केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को औपचारिक रूप से शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके एक दिन बाद उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

prahlad joshi (2)

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार। ANI

पीएम मोदी के भरोसा को पूरा करना है: प्रह्लाद जोशी

पदभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह पूरी विनम्रता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा शिक्षा क्षेत्र में सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि उनके लिए यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है और पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रम ने उन्हें गहरा आहत किया है।

End of Feed