देश

Vibrant Gujarat Global Summit: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समिट का उद्धाटन, UAE के राष्ट्रपति के संग होगा रोड शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 11:24 PM IST

Vibrant Gujarat Global Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Image

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Photo : Twitter

Vibrant Gujarat Global Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर से एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे। अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-पूर्व) सफीन हसन ने कहा कि तीन किलोमीटर लंबा रोड शो हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री द्वारा यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी करने के बाद शाम को शुरू होगा।

पुलिस उपायुक्त हसन ने बताया, पीएम मोदी का यह रोड शो इंदिरा ब्रिज पर समाप्त होगा, जो अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ता है। ब्रिज सर्कल से, दोनों गणमान्य व्यक्ति गांधीनगर में अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

10 जनवरी को करेंगे समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी का बुधवार को गांधीनगर में महात्मा मंदिर कंवेंशन सेंटर में शिखर सम्मेलन के 10वें सत्र का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आठ से 10 जनवरी तक गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी विश्व के नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

10 से 12 जनवरी तक होगा शिखर सम्मेलन का आयोजन

इसके बाद, 9 जनवरी को सुबह करीब 9.30 बजे मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां वह विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, उसके बाद शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। पीएमओ ने कहा कि दोपहर करीब तीन बजे वह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन के लिए 34 साझेदार देश और 16 साझेदार संगठन हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article