देश

'सभी लोग सुखी-समृद्ध हों' PM मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद, राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

X पर अपने पोस्ट में पीएम ने कहा कि 'ईद उल फितर की शुभकामनाएं। यह त्योहार चारो तरफ भाईचारा एवं इंसानियत लेकर आए। सभी लोग सुखी और समृद्ध हों। ईद मुबारक!' प्रधानमंत्री ने नवरोज की भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि यह वर्ष समृद्धि और खुशियों से भरा हो।

Image

पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं ईद की शुभकामनाएं।

Photo : PTI

PM Modi f Eid ul-Fitr : देश भर में ईद का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी हैं। X पर अपने पोस्ट में पीएम ने कहा कि 'ईद उल फितर की शुभकामनाएं। यह त्योहार चारो तरफ भाईचारा एवं इंसानियत लेकर आए। सभी लोग सुखी और समृद्ध हों। ईद मुबारक!' प्रधानमंत्री ने नवरोज की भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि यह वर्ष समृद्धि और खुशियों से भरा हो। सभी स्वस्थ रहें और सभी की आकांक्षाएं पूरी हों। नवरोज मुबारक!

नवरोज की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा-

नवरोज का अर्थ है 'नया दिन'

नवरोज पारसी पर्व है, जिसे फारसी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और आमतौर पर 21 मार्च के आसपास आता है। नवरोज का अर्थ है 'नया दिन'। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और विशेष पकवान बनाते हैं। पारसी समुदाय अग्नि मंदिरों में जाकर प्रार्थना करता है और शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करता है। यह पर्व प्रकृति के नवजीवन और सकारात्मक शुरुआत का संदेश देता है।

ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार, आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। मुर्मू ने कहा कि यह प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है।

'हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं'

राष्ट्रपति ने कहा, 'यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर, आइए हम जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।’राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, 'ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article