'वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग, कार पूलिंग, मेट्रो का इस्तेमाल...', PM मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या की अपील?

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस का कम इस्तेमाल करने की अपील की।

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस का कम इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही उन्होंने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग, मेट्रो के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्क फ्रॉम होम की अपील की

पीएम मोदी ने हैदराबाद में अपने भाषण में वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल देश के लिए बलिदान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीवन जीना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

PM मोदी ने क्या-क्या अपील की

  • पेट्रोल और डीजल की खपत कम कम करें।
  • जहां भी संभव हो, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
  • निजी वाहन जरूरी होने पर कार-पूलिंग अपनाएं।
  • माल ढुलाई के लिए रेलवे परिवहन को प्राथमिकता दें।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

End of Feed