देश

चंद्रयान-3 की सफलता: ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरु जा रहे हैं पीएम मोदी, रोड शो भी करेंगे, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 26, 2023, 12:11 AM IST

Modi to meet ISRO Scientists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टीम को बधाई देने के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं।

Image

इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने बैंगलुरू जा रहे हैं पीएम मोदी

Modi to meet ISRO Scientists: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने कठिन परिश्रम करके चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई। अब विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर चंद्रमा का अध्ययन कर जानकारी जुटा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में थे। हालाकि वे वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिये इस मौके पर मौजूद थे। आज वे भारत आ रहे हैं। वह इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए सुबह-सुबह की बेंगलुरु जाएंगे। पीएम मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में 1 घंटा रुकेंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया। एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से इसरो पहुंचेंगे और सड़क के हिस्से पर बेंगलुरु में यातायात को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने बेंगलुरु शहर में सुबह 4 बजे से 11 बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पीएम ने इसरो चीफ से फोन पर की थी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था। अशोक ने कहा कि पिन्या के पास करीब एक किलोमीटर का रोड शो आयोजित करने की योजना है और एयरपोईट पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों का जमावड़ा होगा।

चंद्रयान-2 मिशन के दौरान मौजूद थे पीएम मोदी

मोदी ISTRAC में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे। मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। मोदी चंद्रयान-2 मिशन के 'विक्रम' लैंडर की योजनाबद्ध ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ देखने के लिए छह सितंबर, 2019 की रात भी बेंगलुरु आए थे। हालांकि सात सितंबर की सुबह, चंद्रमा की सतह पर उतरने से बमुश्किल कुछ मिनट पहले, चंद्रमा की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर ऊपर इसरो का यान से संपर्क टूट गया था।

बैंगलुरू मे विशाल रोड शो भी करेंगे पीएम मोदी

बीजेपी सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता और कार्यकर्ता दो स्थानों हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बाहर और ISTRAC के नजदीक स्थित जलाहल्ली क्रॉस पर मोदी का स्वागत करेंगे। बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी विशाल रोड शो आयोजित करके प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 26 अगस्त को आ रहे हैं। हम बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत करेंगे और एचएएल एयरपोर्ट पर 6000 से अधिक लोग जमा होंगे। वह बेंगलुरु के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयमहासचिव बी एल संतोष ने मुझे पिन्या में एक विशाल रोड शो आयोजित करने के लिए कहा है। अशोक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु के लोगों को अवसर दिया है कि वे अपनी खुशियों को उनके साथ साझा करें।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?