देश

'असंवेदनशील और बेरहम...', मालदा में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी, बोले- सरकार बनते ही घुसपैठियों पर होगा एक्शन

PM Modi in Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उसे असंवेदनशाली और बेरहम करार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार बहुत असवंदेनशील और बेरहम है। केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है, उसे तृणमूल नेता लूट रहे हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में रैली को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi in Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उसे असंवेदनशाली और बेरहम करार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार बहुत असवंदेनशील और बेरहम है। केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है, उसे तृणमूल नेता लूट रहे हैं।

घुसपैठियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

पीएम मोदी ने मालदा रैली में गारंटी दी कि अगर बंगाल में भाजपा बनी तो उससे बाद राज्य से घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। यहां के लोग बताते हैं कि कई जगहों पर तो बोल-चाल भी बदलने लगी है। भाषाओं और बोली पर फर्क आ रहा है। घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से मालदा और मुर्शिदाबाद सहित अनेक क्षेत्रों में दंगे भी बढ़ने लगे है। आपको घुसपैठियों और सत्ताधारी लोगों के गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया जाएगा।

PM मोदी ने शरणार्थियों से किया यह वादा

पीएम मोदी ने कहा कि मातुआ समुदाय सहित अन्य समुदायों के शरणार्थियों को डरने की जरूरत नहीं हैं, जो दूसरे देशों में हो रही हिंसा से बचने के लिए यहां आए हैं, उन्हें संविधान ने भारत में रहने का हक दिया है। हमने सीएए के माध्यम से शरणार्थियों को पूरी सुविधा दी है। यहां बनने जा रही भाजपा सरकार शरणार्थियों की बस्ती में विकास के कामों को और गति देगी।

TMC पर बरसे PM मोदी

उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडों ने एक महिला पत्रकार के साथ अभर्द्रता की है। तृणमूल के राज में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां शासन-प्रशासन में निर्ममता ऐसी है कि बेटियों की कोई सुनवाई नहीं है। पीड़ितों को बात-बात पर कोर्ट जाना पड़ता है। इस स्थिति को बदलना पड़ेगा और यह काम आपके एक वोट में ऐसी ताकत है कि यह स्थितियां बदल जाएंगी। आपका एक वोट पश्चिम बंगाल के पुराने गौरव को फिर लौटाएगा।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत

इस दौरान पीएम मोदी ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। कुछ वक्त पहले केरल के तिरुवनंतपुरम में भी पहली बार भाजपा का मेयर बना है यानि जहां पर भाजपा का चुनाव जीतना असंभव माना जाता था वहां पर भी भाजपा को अभूतपूर्व जीत मिल रही है। यह बता रहा है कि देश का युवा और जेनजी भाजपा के विकास मॉडल पर कितना भरोसा कर रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मेरे खिलाफ भी हो रही विशेषाधिकार की कार्रवाई...', SC में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने क्यों लगाई अर्जी? जानें क्या है पूरा मामला

'मेरे खिलाफ भी हो रही विशेषाधिकार की कार्रवाई...', SC में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने क्यों लगाई अर्जी? जानें क्या है पूरा मामला

'ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा, आप लोग डटे रहो...', कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में प्रियंका-राहुल ने क्या-क्या कहा?

'ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा, आप लोग डटे रहो...', कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में प्रियंका-राहुल ने क्या-क्या कहा?

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ा उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ा उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

CEC दें तुरंत इस्तीफा, PM-गृह मंत्री की तय हो जिम्मेदारी, SIR करें रद्द, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुए 3 बड़े फैसले

CEC दें तुरंत इस्तीफा, PM-गृह मंत्री की तय हो जिम्मेदारी, SIR करें रद्द, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुए 3 बड़े फैसले