देश

ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन, ट्रंप के टैरिफ बम के बीच हुई अहम बातचीत

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी ब्राजील यात्रा को याद किया।

Image

ब्राजील के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से फोन पर बात (File photo: PTI)

PM Modi-Lula da Silva Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से थोपे गए टैरिफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा का फोन आया। दोनों नेताओं ने व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश जारी करने के एक दिन बाद हुआ है। भारत की ही तरह ब्राजील पर भी ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी ब्राजील यात्रा को याद किया।

बाद में पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति लूला के साथ अच्छी बातचीत हुई। ब्राजील की मेरी यात्रा को यादगार और सार्थक बनाने के लिए उनका धन्यवाद। हम व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्लोबल साउथ देशों के बीच एक मजबूत, जन-केंद्रित साझेदारी से सभी को लाभ होता है।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को मज़बूत करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमति जताई। इन चर्चाओं के आधार पर उन्होंने भारत-ब्राज़ील रणनीतिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया है कि दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें