LIVE
PM Modi Mother Heeraben Health Updates: अस्पताल में बीमार मां से मिले पीएम मोदी, दिग्गज नेताओं ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना
PM Modi Mother Heeraben Health Updates: अस्पताल में बीमार मां से मिले पीएम मोदी, दिग्गज नेताओं ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना
DEC 28, 2022 18:22 IST
मां से मिलने के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। अस्पताल के अनुसार, उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
DEC 28, 2022 17:32 IST
जल्द ही डिस्चार्ज होंगी पीएम की मां- राज्य सभा संसद जुगल सिंह ठाकुर
राज्य सभा संसद जुगल सिंह ठाकुर ने कहा कि मां की तबियत अच्छा है, स्वास्थ्य अच्छा है एक डेढ़ दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पीएम मोदी की माताजी आईसीयू में नहीं हैं जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
DEC 28, 2022 17:10 IST
वाराणसी के पुजारियों ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत खराब हो गई है। यह खबर सुनते ही प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पुजारियों ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। पुजारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से पूरे देश के मुखिया हैं उसी तरह उनकी मां पूरे देश की मां है हम उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप का अनुष्ठान किए हैं।
DEC 28, 2022 17:09 IST
सपा सांसद ने की पीएम की मां के स्वस्थ्य होने की कामना
मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद में मीडिया से बात करते हुए अल्लाह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है, सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन के द्वारा कहा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पूरे देश के लोगों के लिए मां है, मां का साया हमेशा बना रहना चाहिए हम अल्लाह से दुआ करते हैं, जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां स्वस्थ हो जाएं।
DEC 28, 2022 16:23 IST
DEC 28, 2022 16:16 IST
पीएम मोदी की मां हालत स्थिर
अहमदाबाद अस्पताल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद अस्पताल के प्रवक्ता ने यह सूचित किया है कि माननीय प्रधानमंत्री की मां को यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है।"
DEC 28, 2022 16:06 IST
अहमदाबाद में पीएम मोदी, अस्पताल में मां के पास पहुंचे
अपनी बीमार मां को देखने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। मां हीराबेन के पास पीएम पहुंच चुके हैं।
DEC 28, 2022 15:56 IST
राजस्थान सीएम गहलोत ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
DEC 28, 2022 15:43 IST
राहुल गांधी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
DEC 28, 2022 15:37 IST
हाल ही में पीएम ने मां से की थी मुलाकात
इसके पहले PM मोदी गुजरात चुनाव की वोटिंग के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीरा बेन से मिले थे। हीरे बेन अहमदाबाद में रहती हैं।
DEC 28, 2022 15:40 IST
हाल ही मे 100वें प्रवेश कीं पीएम की मां
बीते 18 जून को हीराबेन ने 100वें साल में प्रवेश कीं। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। हीरा बेन ने दिसंबर में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट भी डाला था।
DEC 28, 2022 15:35 IST
पीएम की मां को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया है।
DEC 28, 2022 15:34 IST
पीएम मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबा को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।
