प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह में 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने PM-SETU योजना लॉन्च की, जिसके तहत 1,000 सरकारी ITI को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण से लैस किया जाएगा।

4 अक्टूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने देशभर के ITI विद्यार्थियों और बिहार के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ज्ञान और कौशल की भूमि है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

PM Modi

दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम मोदी। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत।

PM-SETU योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने PM-SETU (Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs) योजना की घोषणा की। योजना के तहत 1,000 सरकारी ITI को उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक ट्रेड्स, डिजिटल लर्निंग और इन्क्यूबेशन सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्रत्येक हब आईटीआई चार स्पोक आईटीआई से जुड़ा होगा, जिससे उद्योगों के अनुसार प्रशिक्षण सुनिश्चित होगा। योजना में विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक का वैश्विक सहयोग शामिल है।

End of Feed