गुजरात (Gujarat) के मोरबी पुल हादसे (Morbi Bridge Collapse) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) एक कार्यक्रम के दौरान भावुक नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि मन बहुत व्यथित है। ऐसी पीड़ा का अनुभव कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम करने को लेकर मन दुविधा में है, लेकिन कर्तव्य के कारण कार्यक्रम कर रहा हूं।
पीएम मोदी मंगलवार को मोरबी जाएंगे। हालांकि आज यानि कि सोमवार को भी वो गुजरात में ही हैं, जहां पहले से तय कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इसी दौरे के तहत वो बनासकांठा पहुंचे, जहां उन्हें कई योजनाओं की नींव रखनी थी। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित भी करना था। इसी संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक दिखे।
#WATCH | PM Modi gets emotional as he talks about #MorbiBridgeCollapse tragedy, in Gujarat's Banaskantha t.co/0pmVmGmC0f
— ANI (@ANI) Oct 31, 2022
कार्यक्रम के संबोधन के दौरान पीएम मोदी मोरबी की घटना पर बोलते हुए कुछ समय के लुिए चुप भी हो गए। उन्होंने कहा कि वो इस घटना से व्यथित है, वो असमंजस में थे कि कार्यक्रम में शामिल हों या न हों, लेकिन यहां के लोगों प्यार के कारण हिम्मत जुटाकर यहां पहुंचे हैं।
पीएम मोदी रविवार से ही गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वो करोड़ों की योजना का शिलांन्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। हालांकि हादसे के बाद उन्होंने अपना एक रोड शो कैंसिल कर दिया है।
बता दें कि रविवार को मोरबी में एक ब्रिज गिर गया था। इस हादसे में 134 लोगों की मौत हो चुकी है, 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई लोग लापता भी हैं। मोरबी शहर के मध्य में माच्छू नदी पर बने फुटब्रिज को मरम्मत के बाद पिछले सप्ताह फिर से खोल दिया गया था। रविवार की शाम जब यह गिरा तब पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ था।
