कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी- बिहार से पीएम मोदी की पाक को चेतावनी, बता दिया कैसे होगा पहलगाम के हमलावरों का खात्मा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मौन रहकर, आतंकी हमले के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने यह बता दिया कि पहलगाम के हमलावरों को भारत खोज-खोज कर मारेगा।

पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने बिहार में बता दिया है कि उनकी सरकार कब और कैसे पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पूरा विश्व आतंक के खिलाफ भारत के साथ है।

End of Feed