PM Modi ने संसद में उठाया बाजरे के लंच का लुत्फ, जानिए क्या रहा खाने का मेन्यू

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 20, 2022, 05:24 PM IST

Millet Lunch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में कई केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दोपहर का भोजन किया। बाजरे के इस भोजन की कई विशेषताएं है। इस दौरान बाजरे और रागी से बनी कई स्वीट डिश भी रखी गई।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को बाजरा वर्ष को लेकर आयोजित खास लंच में संसद के साथी सदस्यों कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा आयोजित दोपहर के बाजरे के भोजन (Millet Lunch) का आनंद लिया। प्रधानमंत्री करीब 40 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। भोजन करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा मौजूद थे।

Modi on millet Lunch

बाजरे के लंच का लुत्फ लेते हुए पीएम मोदी

कर्नाटक के शेफ

कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, 'हमने ज्वार बाजरा और रागी से बनी रोटी और मिठाई सहित व्यंजन तैयार किए, जिसके लिए विशेष रूप से कर्नाटक से शेफ लाए गए थे। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने यहां अपने भोजन का आनंद लिया।' आज जो व्यंजन बनाए गए उनमें बाजरा से बनी खिचड़ी, रागी डोसा, रागी रोटी, ज्वार की रोटी, हल्दी की सब्जी, बाजरा, चूरमा शामिल थे। मीठे व्यंजनों में बाजरा खीर बाजरा केक सहित अन्य शामिल थे।

End of Feed