खुद से खुद का तोड़ा रिकॉर्ड, संबोधन के ऐतिहासिक 103 मिनट; PM मोदी ने PAK से लेकर ट्रंप तक को दिया जवाब

Independence Day 2025 Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट लंबा भाषण दिया, जो भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया गया सबसे लंबा संबोधन है। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, मोदी ने लाल किले से लगातार 12वां भाषण देकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Independence Day 2025 Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट लंबा भाषण दिया, जो भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया गया सबसे लंबा संबोधन है। पीएम मोदी ने पिछले साल 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए अपने 98 मिनट के भाषण के रिकॉर्ड को इस वर्ष तोड़ दिया।

PM Modi Red Fort Speech

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित (फोटो साभार: PTI)

साल 2024 से पहले उनका सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था, जबकि उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में था जब उन्होंने 56 मिनट का भाषण दिया था।

End of Feed