देश

'चुनाव के बाद बढे़ंगी पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें',मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत के लिए आने वाला है बड़ा संकट

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच रुपये की गिरती कीमत और तेल की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहें जो दावे कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

Image

राहुल गांधी का वार

Photo : Twitter

पश्चिम एशिया में चल रही ईरान-इजरायल और अमेरिका की जंग ने पूरी दुनिया पर असर डाला है। इससे जहां एक ओर वैश्विक मंदी का खतरा दिखने लगा है वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बेतहाशा तेजी देखी जा रही है। जिसका असर भारतीय करेंसी पर भी पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया।

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर एक पोस्ट कर आंकड़े शेयर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का घेराव किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भले ही केंद्र सरकार कैसे भी दावे करे, लेकिन असल हकीकत कुछ और ही है।

राहुल गांधी ने क्या लिखा?

उन्होंने लिखा, 'रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी- ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं। सरकार चाहे इसे 'नॉर्मल' बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे। एमएसएमई को सबसे ज्यादा चोट लगेगी। रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे। एफआईआई का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा,जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा।'

हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने आगे कहा कि यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है, चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल, और एलपीजी की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी। मोदी सरकार के पास न दिशा है,न रणनीति कुछ है तो सिर्फ बयानबाजी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कर रही है और यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।

पहले भी उठाई थी यही बात

आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस सांसद ने कहा था कि दुनिया तेजी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाजे पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो एलपीजी, पेट्रोल और डीजल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ है कि केंद्र सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि कमजोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएंगे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article