Ind-Pak Match: भारत पाकिस्तान एशिया कप टी20 मैच रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को पनाह देता है और ऐसे देश के साथ खेलना सही संदेश नहीं देता। इससे भारतीय सैनिकों का मनोबल गिर सकता है और आम जनता के बीच भी गलत धारणा बन सकती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है। चार लॉ स्टूडेंट्स की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है, जिनका नेतृत्व उर्वशी जैन कर रही हैं।

SC on Ind-Pak Match

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो:PTI)

इस याचिका को एडवोकेट स्नेजा रानी, एडवोकेट अभिषेक वर्मा और एडवोकेट अनस चौधरी ने तैयार किया है जबकि एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अंसार अहमद चौधरी हैं। याचिका का डायरी नंबर 51856/2025 है और इसे तत्काल सुनवाई के लिए लगाने की मांग की गई है।

End of Feed