'जनता जिए, मरे या तड़पती रहे...', राहुल गांधी बोले- 'वोट चोरी' से सत्ता में आने वालों को नहीं है कोई परवाह

Bihar Elections 2025: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि ‘वोट चोरी’ करके सत्ता में आने वालों को जनता की समस्याओं से कोई परवाह नहीं है, क्योंकि उन्हें जनता के वोट की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने औरंगाबाद में कुछ युवाओं से मुलाकात भी की।

Bihar Elections 2025: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि ‘वोट चोरी’ करके सत्ता में आने वालों को जनता की समस्याओं से कोई परवाह नहीं है, क्योंकि उन्हें जनता के वोट की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी एक दिन के अवकाश के बाद गुरुवार को लखीसराय में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए। इससे पहले सुबह के समय राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शेखपुरा से यात्रा आरंभ की और यह यात्रा दोपहर के समय लखीसराय पहुंची।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो )

यात्रा में बुधवार को अवकाश था। राहुल गांधी गुरुवार को उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन में शामिल हुए जिसके कारण वह दिन में पहले हिस्से की यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

End of Feed