
PM Modi Speech in Parliament LIVE: अधीर के बयान पर लोकसभा में हंगामा, PM की तुलना नीरव मोदी से की
PM Modi Speech in Parliament Today Live, PM Modi Bhashan on No Confidence Motion in Parliament Today Live:अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज आखिरी दिन है। विपक्ष की ओर से लाए गए इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आग अगस्त से शुरू हुई। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने सरकार पर मणिपुर में भारत की हत्या करने का आरोप लगाया। लोकसभा में राहुल के आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया। इसके बाद शाम को गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब सिलसिलेवार तरीके से दिया। अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब आज शाम चार बजे प्रधानमंत्री देंगे। पीएम के जवाब पर सभी की नजरें लगी हुई हैं।