
Parliament Monsoon Session 2023 Updates: लोकसभा ने छत्तीसगढ़ से जुड़े संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
Parliament Monsoon Session 2023 News In Hindi: मानसून सत्र के शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित हुई है। विपक्ष के सांसद मणिपुर हिंसा मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष के शोर शराबे के बीच सरकार कुछ विधेयक पारित कराने में जरूर सफल रही है लेकिन दोनों सदनों की उत्पादकता बहुत कम रही है। विपक्ष के तेवरों से लगता है कि संसद की कार्यवाही अभी सुचारु रूप से नहीं चलेगी। सरकार 'INDIA' की ओर से पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हुई है। इस पर इसी सप्ताह चर्चा हो सकती है और चर्चा के बाद प्रधानमंत्री बयान दे सकते हैं। लोकसभा में आज दिल्ली सेवा से जुड़ा विधेयक पेश हो सकता है।