Padma Awards: सोचा था BJP काल में भी न मिलेगा पुरस्कार, पर...PM से रशीद कादरी ने यूं कही दिल की बात, देखें- फिर क्या हुआ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 09:38 PM IST

Padma Awards: जैसे ही कादरी ने यह बात पीएम से कही, उनका रिएक्शन देखने लायक था। पीएम यह सुनते ही जोर से हंसने लगे और उन्होंने फिर उनसे हाथ मिलाया और बधाई दे आगे बढ़ गए।

Padma Awards: कर्नाटक के कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी को बुधवार को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुधवार (पांच अप्रैल, 2023) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सम्मान से नवाजा। अवॉर्ड मिलने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर पुरस्कार पाने वालों से मिल रहे थे तभी कादरी ने उन्हें शुक्रिया अदा किया।

Shah Rasheed Ahmed Quadari, Padma Shri Awardee, Narendra Modi

शाह रशीद अहमद कादरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री पुरस्कार पाने के बाद उसके लिए प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया अदा किया।

रशीद कादरी ने इस दौरान अपने दिल की बात भी पीएम से कही। वह बोले, "कांग्रेस के काल में मुझे पद्म श्री पुरस्कार नहीं मिला था। मुझे लगा था कि बीजेपी सरकार में भी मुझे यह नहीं दिया जाएगा, मगर आपने मुझे गलत साबित कर दिया।" जैसे ही कादरी ने यह बात पीएम से कही, उनका रिएक्शन देखने लायक था। पीएम यह सुनते ही जोर से हंसने लगे और उन्होंने फिर उनसे हाथ मिलाया और बधाई दे आगे बढ़ गए।

End of Feed