एंजेल चकमा की मौत से त्रिपुरा में आक्रोश, मंत्री संताना ने की कार्रवाई की मांग, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

देहरादून में उत्तर-पूर्वी छात्रों पर हुए नस्लीय हमले और त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या ने पूरे देश में गहरा सदमा और आक्रोश पैदा कर दिया है। त्रिपुरा की मंत्री संताना चकमा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मुख्यमंत्री माणिक साहा भी लगातार मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Angel Chakma News: देहरादून में उत्तर-पूर्वी भारत से आए छात्रों पर हुए नस्लीय हमले की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। त्रिपुरा के रहने वाले 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद त्रिपुरा की मंत्री संताना चकमा ने इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा पहले ही इस घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर चुके हैं। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। हमारे मुख्यमंत्री लगातार इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि जिसने इस सुंदर परिवार के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार किया, उसे उचित सजा मिले।"

End of Feed