वायु प्रदूषण के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, संसद के मकर द्वार पर किया प्रदर्शन, खरगे-सोनिया भी रहे मौजूद

विपक्ष के कुछ सांसदों ने अपने चेहरों पर मॉस्क लगाया था और प्रदूषण के खिलाफ नारे लिखे तख्खियां और बैनर लिए हुए थे। विपक्षी सांसदों का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। एक बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी जिस पर लिखा था 'मौसम का मजा लीजिए'।

Opposition Protest over Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर माननीय गंभीर हो गए हैं। संसद परिसर में गुरुवार सुबह विपक्षी सांसद मकर द्वार पहुंचकर प्रदूषण के खिलाफ अपना विरोध जताया। विपक्ष के कुछ सांसदों ने अपने चेहरों पर मॉस्क लगाया था और प्रदूषण के खिलाफ नारे लिखे तख्खियां और बैनर लिए हुए थे। विपक्षी सांसदों का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। एक बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी जिस पर लिखा था 'मौसम का मजा लीजिए'।

Air pollution

संसद के मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करता विपक्ष।

‘प्रदूषण पर चर्चा करो’के नारे भी लगाए

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा था, ‘आप लोग भी मौसम का मजा लीजिए।’ विपक्षी सांसदों ने उनकी इस टिप्पणी को दिल्ली और कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति से जोड़कर उन पर कटाक्ष किया। संसद परिसर में प्रदर्शन करने वाले सांसदों ने ‘प्रदूषण पर चर्चा करो’के नारे भी लगाए।

End of Feed