आज की ताजा खबर 4 दिसंबर: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर', 5 लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र तैयार, इंडिगो की 180 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
Aaj Ki Taza Khabar 4 December 2025 LIVE: भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25वें वर्ष पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे 4 दिसंबर 2025 की शाम को नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। चार साल बाद हो रहे पुतिन के दौरे के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने खुद पुतिन के लिए रात्रिभोज का इंतजाम किया है। वहीं एयरलाइन कंपनी इंडिगो बीते 2 दिनों से भयावह संकट से गुजर रही है, जिसकी वजह से कंपनी ने 180 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दीं। बताते हैं कि कहीं तकनीकी वजह से फ्लाइट की उड़ानों पर असर पड़ा, कहीं क्रू मेंबर्स की कमी रही। बेंगलुरु में 42, मुम्बई में 33,दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 फ्लाइट कैंसिल हुईं। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर लंबी वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने संघर्ष समाप्त करने के संभावित विकल्पों पर चर्चा की, हालांकि प्रमुख मतभेद अब भी बने हुए हैं। वहीं यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार रात दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनसे हड़कंप मच गया। पहले हादसे में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के चार एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई, जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें...
आज की ताजा खबर 4 दिसंबर: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर', 5 लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र तैयार, इंडिगो की 180 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
