'कभी ऐसा अघोरी नेता नहीं देखा, वो भी उसी मिट्टी से आते हैं जहां औरंगजेब पैदा हुआ था', PM मोदी पर संजय राउत के बयान से बवाल

संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अघोरी' बताने और गुजरात को औरंगजेब की धरती कहने वाले बयान पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे विपक्ष की हताशा करार दिया है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने शनिवार को राउत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की हताशा अब नए स्तर पर पहुंच गई है और वह प्रधानमंत्री के साथ-साथ गुजरात का भी अपमान कर रहा है।

sanjay raut pm modi

संजय राउत के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर सियासत शुरू। (फोटो- ANI/PTI)

शहजाद पूनावाला ने किया पलटवार

राउत की टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास मोदी सरकार की आलोचना करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह व्यक्तिगत हमलों और अभद्र टिप्पणियों का सहारा ले रहा है।

End of Feed