देश

रेप, जबरन वसूली...; नौहाटी नगर पालिका अध्यक्ष का बेटा अविजीत चटर्जी गिरफ्तार; गुस्साई भीड़ ने अंडे और जूते फेंके

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में नौहाटी नगर पालिका अध्यक्ष अशोक चटर्जी के बेटे अविजीत चटर्जी को शनिवार को कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अविजीत को बैरकपुर सब-डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया।

Image

नौहाटी नगर पालिका अध्यक्ष का बेटा अविजीत चटर्जी गिरफ्तार

Photo : ANI

Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में नौहाटी नगर पालिका अध्यक्ष अशोक चटर्जी के बेटे अविजीत चटर्जी को शनिवार को कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें हत्या की कोशिश, रेप, जबरन वसूली, क्रिमिनल धमकी, गैर-कानूनी हथियार रखना और आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव्स एक्ट के तहत अपराध शामिल हैं।

कोर्ट में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद अविजीत चटर्जी को बैरकपुर सब-डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान, कोर्ट ले जाते समय मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अविजीत चटर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अविजीत चटर्जी पर अंडे और जूते भी फेंके गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें गुस्साई भीड़ को अविजीत चटर्जी पर अंडे और हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है।

कोर्ट परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

कोर्ट परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नौहाटी पुलिस जैसे ही आरोपी अविजीत को कोर्ट ले जाने लगी, वहां पर मौजूद गुस्साई भीड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। सामने आए वीडियो में महिलाएं भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अविजीत पर अंडे फेंके। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने हंगामे के बीच किसी तरह बीच बचाव किया और अभिजीत को वहां से निकाला। इस दौरान, गुस्साई भीड़ ने 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए।

TMC नेता पर फेंके गए अंडे

इससे पहले, दुर्गापुर में एक और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता पर गुस्साई भीड़ ने अंडे फेंके थे। हाल ही में टीएमसी नेता सुकुमार दत्ता को भ्रष्टाचार और जबरन वसूली सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, जब पुलिस सुकुमार दत्ता को कोर्ट ले जा रही थी तभी भीड़ ने टीएमसी नेता पर अंडे फेंके थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article