एक PM ने Gen-Z को अधिकार दिया, दूसरे ने छीनने की कोशिश की- SIR पर कांग्रेस ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि जहां राजीव गांधी ने मतदान आयु घटाकर 'जेन-जी' को सशक्त बनाया, वहीं पीएम मोदी ने 2024 के बाद से एसएसआर रोककर युवाओं के मताधिकार छीने हैं।

कांग्रेस ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने वर्ष 2024 के बाद से मतदाता सूचियों के एसएसआर (SSR) को रोककर नई पीढ़ी के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल होने की प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित किया है।

End of Feed