'केंद्र के जुबानी वादों पर भरोसा मत करना, लिखित में लो'; लद्दाख नेताओं को उमर अब्दुल्ला की बड़ी नसीहत

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लद्दाख के नेताओं से कहा कि वे केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें। जानिए लद्दाख के मुद्दे पर उन्होंने नेताओं से क्या कहा।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने लद्दाख के नेताओं को सलाह दी है कि वे भूमि और नौकरियों के संबंध में संवैधानिक सुरक्षा उपायों की लड़ाई को लेकर केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र के मौखिक आश्वासनों से अब तक कुछ प्राप्त नहीं हो सका है।

laddakh

जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

पुलवामा जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, 'लद्दाख के अपने मुद्दे हैं, हमारे मुद्दे अलग हैं। हालांकि, एक दोस्त और शुभचिंतक के रूप में, मैं लद्दाख के नेताओं को केवल यही सलाह दे सकता हूं कि वे केंद्र सरकार के किसी भी मौखिक आश्वासन पर तब तक भरोसा न करें जब तक कि वे उन्हें लिखित रूप में और आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करके न दें।'

End of Feed