देश

Kanwar Yatra 2024: 'आत्म-अनुशासन के बिना कोई पूजा संभव नहीं', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों से की अपील

भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवड़िये बड़े उत्साह से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं, उनकी यात्रा को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी है।

Image

कांवड़िये बड़े उत्साह से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं

Photo : BCCL

कांवड़ यात्रा 2024 (Kanwar Yatra 2024) जारी है और कांवड़िये भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए बड़े उत्साह से जा रहे हैं, वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (up cm yogi adityanath) ने कांवड़ियों (Kanwariyas) से खास अपील की है, उन्होंने कहा कि 'आत्म-अनुशासन के बिना कोई पूजा संभव नहीं', गौर हो कि सीएम योगी खुद कांवड़ यात्रा से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भगवान शिव का पावन महीना सावन शुरू हो चुका है। सावन माह की कांवड़ यात्रा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भगवान शिव के भक्त पूरे प्रदेश और देश भर में शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। मेरा सभी भक्तों से विनम्र निवेदन है कि हम सभी शिव भक्त हैं और उनका आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे। कोई भी पूजा आत्म-अनुशासन के बिना संभव नहीं है... हम देख रहे हैं कि न केवल सरकार बल्कि विभिन्न समाज के लोग पूरी आस्था के साथ उनकी (कांवड़ यात्रियों की) सेवा में लगे हुए हैं..."

वहीं बता दें कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद में 29 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं। जनपद गाजियाबाद के विद्यालयों में बच्चों, बसों के आवागमन और सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी स्कूल 29 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे।

जिले में पहले ही 22 जुलाई से यातायात विभाग ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अतिरिक्त संख्या पर पुलिस बल कांवड़ मार्ग पर तैनात किए गए हैं।

श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू हो गया है और मुख्य जलाभिषेक शिवरात्रि 2 अगस्त को होने के कारण गाजियाबाद सीमा से होकर बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों में जाते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article