Arvind Kejriwal : तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। केजरीवाल फिलहा चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाएंगे। कोर्ट ने मामले में प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी करते हुए उसे 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी। केजरीवाल का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील एवं कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।
केजरीवाल को चुनाव प्रचार की इजाजत नहीं मिली।
ईडी ने गत 21 मार्च को केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में भी चुनौती दी थी लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने केजरीवाल पर सख्त टिप्पणी की।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी
