देश

INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, नीतीश ने संयोजक बनने से किया इंकार!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 03:02 PM IST

INDIA Alliance Meeting: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, नीतीश कुमार ने यह कहते हुए मना किर दिया कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Photo : BCCL

INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में एक बार फिर कोई बड़ा फैसला नहीं हो पाया। बड़ी खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कोई पद नहीं चाहते हैं बल्कि उनकी इच्छा यह है कि गठबंधन जमीन पर मजबूती से आगे बढ़े। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस को ही गठबंधन का चेयरमैन बनना चाहिए।

बता दें, इस बैठक में विपक्ष के 10 नेताओं ने शिरकत की। वहीं ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया ब्लॉक का चेयरपर्सन बनने का प्रस्तार रखा है। इसका औपचारिक ऐलान भी जल्द ही हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस ऐसी किसी भी घोषणा से पहले अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से भी चर्चा करना चाहती है।

कांग्रेस ने रखा नीतीश को संयोजक बनाने का प्रस्ताव

इंडिया ब्लॉक की बैठक में जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा शामिल हुए। बैठक के बाद संजय झा ने बताया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, नीतीश कुमार ने यह कहते हुए मना किर दिया कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, हम चाहते हैं कि गठबंधन जमीन पर आगे बढ़े और गठबंधन में शामिल दलों के बीच एकजुटता बनी रहे। बता दें, कांग्रेस समेत कई दल नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाना चाहते हैं, लेकिन खबर है कि ममता बनर्जी इस पर राजी नहीं हैं।

ये नेता हुए बैठक में शामिल

इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में नीतीश कुमार, एमके स्टालिन, शरद पवार, डी राजा, मल्लिकार्जुन खड़गे, उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, लालू यादव- तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल शामिल रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article