NIA को मिली बड़ी सफलता; ISIS के पुणे स्लीपर सेल मामले का मुख्य आरोपी रिजवान गिरफ्तार

Pune Sleeper-Module Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने प्रतिबंधित आईएसआईएस आतंकी समूह की गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। ​मामले में एनआईए की जांच के अनुसार, वह गोलीबारी सिखाने और आईईडी बनाने का प्रशिक्षण देने में भी शामिल था।

Pune Sleeper-Module Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने प्रतिबंधित आईएसआईएस आतंकी समूह की गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि रिजवान अली उर्फ अबू सलमा उर्फ मोला आईएसआईएस पुणे ‘स्लीपर मॉड्यूल’ मामले में 11वां वांछित आरोपी और प्रमुख षडयंत्रकारी है। उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

NIA

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (फाइल फोटो)

NIA ने क्या कुछ कहा?

एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आईएसआईएस की भारत विरोधी साजिश के तहत अली ने विभिन्न स्थानों की टोह लेने में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी ठिकानों के रूप में किया जा सकता था। आईएसआईएस को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।

End of Feed