देश

जब 83 साल के शरद पवार ने बारिश में भींगते हुए दिया भाषण, ताजा हुईं 2019 की यादें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 06:45 AM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक 83 वर्षीय शरद पवार ने बारिश के बीच भाषण दिया। जिससे अक्टूबर 2019 में दिए गए उनके एक निर्णायक भाषण की यादें ताजा हो गईं।

Image

शरद पवार ने बारिश में भींग कर दिया भाषण (तस्वीर-फेसबुक)

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक शरद पवार ने रविवार को बारिश के बीच भाषण दिया, जिससे अक्टूबर 2019 में दिए गए उनके एक निर्णायक भाषण की यादें ताजा हो गईं। कहा जाता है कि महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए उस भाषण से उनकी पार्टी को फायदा हुआ था। शाम के समय पवार ने नवी मुंबई में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां सुबह से बारिश हो रही थी। जैसे ही उन्होंने भाषण शुरू किया, हल्की बारिश होने लगी। हालांकि अगले महीने 83 साल के होने जा रहे दिग्गज नेता पवार डटे रहे।

उन्होंने बारिश के बीच कहा कि आज बारिश के कारण यहां हमारी योजनाएं बाधित हो गई हैं। लेकिन हम वो लोग हैं जो इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। हमें भविष्य में भी अपना संघर्ष जारी रखने की जरूरत है। कार्यक्रम में बारिश में भीगे राकांपा प्रमुख की तस्वीरें और वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिन्हें देखकर उनके समर्थकों को चार साल पहले का उनका संबोधन याद आ गया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले 18 अक्टूबर, 2019 को, पवार लोकसभा उपचुनाव के लिए राकांपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए सतारा में थे। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश में भीगते हुए भाषण किया था। इस चुनाव में उनकी पार्टी को 54 सीट पर जीत मिली थी, जो 2014 की तुलना में 13 अधिक थीं। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article