गैस संकट के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 46000 टन LPG के साथ आज गुजरात पहुंचेगा 'नंदा देवी'

पश्चिम एशिया संकटऔर देश में LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर है। 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'नंदा देवी' टैंकर आज कांडला पोर्ट पहुंचेगा। इसके पहले सोमवार को शिवालिक LPG की एक खेप लेकर भारत आ चुका है।

Nanda Devi LPG Ship: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय रसोई गैस टैंकर 'शिवालिक' के पहुंचने के बाद, अब एक और विशाल LPG टैंकर 'नंदा देवी' आज यानी मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। इस जहाज पर लगभग 46,000 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है।

nandadevi lpg ship to arrive Gujarat today

कल LPG की खेप लेकर भारत पहुंचा था 'शिवालिक' (फाइल फोटो | PTI)

नौसेना की सुरक्षा में पार किया 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'

दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक, 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को पार करना इस समय किसी चुनौती से कम नहीं है। 'नंदा देवी' के चीफ ऑफिसर ने बताया कि भारत के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) की इस विशेष पहल को भारतीय और ईरानी नौसेनाओं का पूरा सहयोग मिला। दोनों देशों की नौसेनाओं ने इस टैंकर को सुरक्षित रास्ता दिया, जिससे भारत तक गैस की सप्लाई सुनिश्चित हो सकी।

End of Feed