महाकाल के दर पर 'शिव भक्त' राहुल का दिखा 'तपस्वी' अवतार: पूजा कर किया दंडवत प्रणाम, 7 दिन में दूसरे ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 29, 2022, 08:18 PM IST

कांग्रेस नेता ने मंदिर में दर्शन करने से जुड़ी दो तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया था, "आज उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय महाकाल।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (29 नवंबर, 2022) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान शिव के प्रसिद्ध और प्राचीन महाकाल मंदिर में पूजा की। शाम लगभग पांच बजे मंदिर प्रांगण में वह तपस्वी वाले अवतार में नजर आए। रुद्राक्ष की माला धारण किए गांधी उस दौरान सफेद धोती और लाल रंग के अंगवस्त्र में थे।

rahul gandhi

उज्जैन का महाकाल मंदिर देश के 12 प्रमुख और पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंगलवार को वहां गर्भ गृह में महाकाल बाबा की पूजा करते राहुल गांधी।

मंदिर में नंदी हॉल से उन्होंने बाबा को दंडवत प्रणाम किया। वह गर्भ गृह में भी गए, जहां लगभग 13 मिनट तक उन्होंने बाबा की उपासना की। राहुल ने इस दौरान शिवलिंग पर बेल पत्र, गुलाल और बाकी पूजा सामग्री के साथ दूध भी चढ़ाया और हाथ जोड़ कर उनके सामने प्रार्थना की। महाकाल के दरबार में राहुल जब पूजा कर रहे थे, तब बाकी कांग्रेस नेता नंदी हॉल में थे।

End of Feed