'मुश्किल भरे रहे पिछले कुछ दिन...', Indigo की 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने पर CEO ने मांगी माफी

IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले तीन दिनों से परिचालन संबंधी गंभीर व्यवधानों से जूझ रही है। गुरुवार को उसने 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि कई उड़ानें विलंबित रहीं। इसको लेकर एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने ग्राहकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

IndiGo Flight Cancellations: परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स ने गुरुवार को कहा कि विमानन कंपनी का तात्कालिक लक्ष्य परिचालन को सामान्य करना एवं सेवाओं का समय पर संचालन करना है, लेकिन यह कोई आसान लक्ष्य नहीं है। एल्बर्स ने कर्मचारियों को दिए संदेश में यह स्वीकार किया कि एयरलाइन ग्राहकों को हवाई यात्रा का अच्छा अनुभव प्रदान करने के अपने वादे पर खरी नहीं उतर सकी।

IndiGo

इंडिगो के सीईओ ने ग्राहकों से मांगी माफी (फोटो साभार: iStock)

300 से ज्यादा उड़ानें हुईं रद्द

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले तीन दिनों से परिचालन संबंधी गंभीर व्यवधानों से जूझ रही है। गुरुवार को उसने 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि कई उड़ानें विलंबित रहीं। इस पृष्ठभूमि में जारी अपने संदेश में एल्बर्स ने कहा कि पिछले कुछ दिन इंडिगो के कई ग्राहकों और सहकर्मियों के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रतिदिन करीब 3,80,000 ग्राहकों को सेवाएं देते हैं और चाहते हैं कि उनमें से प्रत्येक को अच्छा अनुभव मिले। हम पिछले कुछ दिनों में अपने वादे पर खरे नहीं उतर पाए और इसके लिए हमने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।’’

End of Feed