ऑपरेशन सिंदूर के दौरान LoC पर 100 से अधिक पाक सैनिक मारे गए थे, मरणोपरांत पुरस्कारों की सूची ने खोले राज

पाकिस्तानियों ने संभवतः अनजाने में पिछले महीने 14 अगस्त को पुरस्कारों की सूची जारी कर दी थी और मरणोपरांत दिए गए पुरस्कारों की संख्या से हमें अब पता चलता है कि नियंत्रण रेखा पर उनके (सुरक्षाबलों के) हताहतों की संख्या भी 100 से अधिक थी।

भारतीय सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मंगलवार को बताया कि इस साल मई में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद हुए संघर्षों के दौरान पड़ोसी देश को भारी नुकसान सहना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सार्वजनिक किए गए मरणोपरांत पुरस्कारों की सूची से यह आकलन निकाला जा सकता है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है।

dgmo lieutenant general rajeev ghai

भारतीय सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

End of Feed