महिलाओं के यूं ही VIDEO बना सोशल मीडिया पर कर देता था पोस्ट, मॉलेस्टेशन के आरोप में अरेस्ट

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2022, 08:28 AM IST

शिकायत करने वाली महिला के परिजन ने इस क्लिप को देखा था और उसे इस बारे में अलर्ट किया था कि वह सतर्क रहे। पीड़िता ने वीडियो को रिपोर्ट करने और डिलीट कराने की कोशिश की, पर वह इसमें नाकामयाब रही। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पता चला कि उसे वीडियो बनाने वाले (कथित व्लॉगर) की ओर से पोस्ट किया गया था।

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सड़कों पर यूं ही महिलाओं के वीडियो बनाना एक शख्स को भारी पड़ा। कथित व्लॉगर राह चलते किसी भी महिला को अपने कैमरे में कैद कर लेता था और यही वजह अब उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गई। आरोप है कि उसने बिना अनुमति उन महिलाओं का वीडियो बनाने के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

camera

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार दि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया, जब 21 नवंबर को एक महिला ने उसकी मलाड थाने में शिकायत दी। आरोप है कि ऑनलाइन (इंटरनेट) पड़े एक वीडियो में जब वह सड़क से गुजर रही थी, तब उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

End of Feed