Jantar Mantar Protest: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों से 29 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान
महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''आज हमारे मुल्क के अंदर मस्जिदों, दरगाहों और चर्च को बहुत ही बेदर्दी से तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, वोटर्स लिस्ट में विपक्ष के सपोटर्स को, खासकर मुस्लिम के नाम गायब किए जाते हैं। इन तमाम जुल्मों के खिलाफ मॉनिटरिंग कमेटी फॉर इंडियन मुस्लिम ने 29 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।''
महबूबा मुफ्ती ने बताया कि 29 सितंबर को जंतर-मंतर पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में शामिल होकर मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने में हमारी मदद करें।
इमरान की बहनों की हिरासत से महबूबा चिंतित
इससे पहले, महबूबा मुफ्ती ने पड़ोसी पाकिस्तान में जेल में कैद इमरान खान की बहनों की 30 दिनों की हिरासत पर चिंता जताई। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, ''यह बहुत ही दुख की बात है कि पाकिस्तान, जो युद्ध से जूझ रहे ईरान और अमेरिका के बीच शांति के लिए मेडिएटर की भूमिका निभा रहा है, लेकिन अपने ही देश में असहमति के प्रति इतनी कम सहनशीलता दिखा रहा है।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इमरान खान की सेहत पर सवाल और बहन अलीमा भेजी गईं जेल, PAK में आखिर क्यों PTI और सरकार में टकराव
उन्होंने कहा था कि अपने भाई की आजादी के लिए खड़ी होने पर इमरान खान की बहनों को हिरासत में लेना बहुत परेशान करने वाला है। मुझे उम्मीद है कि सरकार में समझदार लोग पावर के ऐसे मनमाने इस्तेमाल के खिलाफ बोलेंगे और बहनों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।
