मथुरा में फिर नहीं बनी बात, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर 18 अगस्त को होगी सुलह की आखिरी कोशिश

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच हुई सुलह की कोशिश एक बार फिर बेनतीजा रही। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई वार्ता में हिंदू पक्ष ने विवादित भूमि मंदिर न्यास को सौंपने का प्रस्ताव रखा, जबकि मुस्लिम पक्ष ने 1968 के समझौते को कायम रखने की बात कही।

Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah Dispute: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। अधिवक्ताओं ने बताया कि, दोनों पक्षों ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में अपनी-अपनी दलीलें रखीं हालांकि, किसी सहमति पर नहीं पहुंचा जा सका। अब दोनों पक्षों के बीच 18 अगस्त को फिर वार्ता होगी। उन्होंने बताया कि अगर इस बार भी कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है तो मामले में सुप्रीम कोर्ट से ही फैसले की उम्मीद होगी।

Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah Dispute

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में वार्ता फिर बेनतीजा

इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कई मामले विचाराधीन

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान और मंदिर परिसर स्थित शाही ईदगाह को लेकर पिछले कई सालों से विवाद बना हुआ है। करीब डेढ़ दर्जन वादकारियों ने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अनन्य भक्त बताते हुए दावा किया कि शाही ईदगाह श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के स्वामित्व वाली 13.37 एकड़ भूमि पर स्थित है। उन्होंने उक्त भूमि हिंदू पक्ष को वापस सौंपने का अनुरोध किया है। इन दावों से संबंधित कई मामले इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं।

End of Feed