देश

शख्स ने अरविंद केजरीवाल पर फेंका लिक्विड, ग्रेटर कैलाश में कर रहे थे पदयात्रा- Video

Arvind Kejriwal: ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Image

केजरीवाल पर शख्स ने भेजा लिक्विड

Photo : ANI

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक शख्‍स ने लिक्विड फेंक दिया। अरविंद केजरीवाल उस वक्‍त ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा कर रहे थे। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपी शख्‍स ने उनर पर लिक्विड फेंक दिया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

दिल्ली पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की थी।

केजरीवाल पर हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्‍मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने यह हमला करवाया है। साथ ही कहा कि राजधानी में पूर्व मुख्‍यमंत्री भी सुरक्षित नहीं है।

पार्टी ने कहा कि बीजेपी के राज में कानून व्‍यवस्‍था चरमरा गई है। दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कहा कि भाजपा के नेता लगातार हर राज्‍य में रैलियां करते हैं, पदयात्राएं करते हैं, उन पर कभी हमले नहीं होते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article