देश

नेताओं के खिलाफ ED के छापों पर बिफरीं ममता, कहा- BJP खेल रही है गंदा खेल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 26, 2023, 03:15 PM IST

ईडी के छापों पर बिफरी ममता बनर्जी ने सवाल उठाया, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या बीजेपी के किसी नेता के घर पर ईडी की एक भी छापेमारी हुई है?

Image

ममता बनर्जी

Photo : ANI

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी की छापेमारी को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी के छापों पर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिफर उठी हैं और इसे लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। ममता ने कहा कि बीजेपी गंदा खेल खेल रही है।

क्या बीजेपी नेताओं पर ईडी छापेमारी हुई?

ममता बनर्जी ने कहा, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या बीजेपी के किसी नेता के घर पर ईडी की एक भी छापेमारी हुई है? भाजपा कहती है कि वह सबका साथ सबका विकास चाहती है, लेकिन वास्तव में इसका मतलब सबका साथ सबका सत्यानाश है। पाठ्यपुस्तकों को लेकर एनसीईआरटी की सलाह पर ममता बनर्जी ने कहा, अचानक वे ‘इंडिया’ शब्द बदलने के लिए परिपत्र जारी कर देते हैं, क्यों?

तुगलक की तरह इतिहास बदलने की कोशिश

केंद्र के नोटबंदी, जीएसटी आदि फैसलों पर ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह इतिहास बदलने की कोशिश कर रही है। बता दें कि ईडी ने आज ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। वहीं, एक पुराने मामले में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article