बंगाल में ममता बनर्जी का भारी विरोध, प्रदर्शनकारियों ने 'चोर-चोर' के लगाए नारे; कार पर पत्थर और जूते भी फेंके!

Bengal Law and Order: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

Bengal Law and Order: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए और कथित तौर पर उनकी कार पर कीचड़ फेंका।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बीजपुर में हुई, जहां बनर्जी पुलिस हिरासत में मारे गए कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके वाहन को घेर लिया। ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, "मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि मैं आ रही हूं, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पूरे पश्चिम बंगाल में गुंडों का राज है।''

End of Feed