मलयाली एक्टर शाइन टॉम चाको हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, पिता की मौत

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको का परिवार तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस गंभीर हादसे में शाइन के पिता सिबी चाको की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

Accident News: मलयाली एक्टर शाइन टॉम चाको का परिवार एक एक्सिडेंट की चपेट में आ गया। तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास उनकी कार, जिसमें उनके पिता और भाई सवार थे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही शाइन के पिता सिबी चाको की मौत हो गई है। शाइन टॉम चाको, उनके भाई और उनकी मां को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

shine tom Chacko accident

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको के परिवार का हुआ एक्सिडेंट

यह हादसा धर्मपुरी-ओझर नए राजमार्ग पर हुआ जिसमें एक्टर के पिता की मौत हो गई है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे हुआ, जब शाइन और उनका परिवार एर्नाकुलम से बेंगलुरु की ओर कार से जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब हादसा हुआ तो शाइन कार के पिछले सीट पर सो रहे थे। हादसे में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है। उनकी मां और भाई को मामूली चोटें आई हैं। वहीं गाड़ी का ड्राइवर सही-सलामत बताया जा रहा है।

End of Feed