लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ महुआ मोइत्रा ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, फैसले को बताया मनमाना

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 04:07 PM IST

Mahua Moitra: शुक्रवार को सदन में नैतिकता पैनल की रिपोर्ट स्‍वीकार किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद महुआ ने अदालत का रुख किया है।

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा से अपने निष्कासन को चुनौती देते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपनी याचिका में मोइत्रा ने अपने निष्कासन के फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और मनमाना बताया। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र से सांसद मोइत्रा को 8 दिसंबर को संसद के निचले सदन से निष्कासित कर दिया गया था। उनके खिलाफ कार्रवाई 'संसदीय प्रश्नों के लिए नकद' आरोप पर आचार समिति की जांच के बाद की गई थी।

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

लोकसभा से निष्कासित

संसदीय प्रश्नों के लिए नकद के कथित आरोप में मोइत्रा के निष्कासन की घोषणा करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह सदन समिति के निष्कर्षों को स्वीकार करता है कि सांसद महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था, उनका सांसद बने रहना उचित नहीं है। शुक्रवार को सदन में नैतिकता पैनल की रिपोर्ट स्‍वीकार किए जाने के बाद उन्हें लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया।

End of Feed